
मिग-21 क्रेश हादसा: विंग कमाडंर मोहित राणा का आज चंडीगढ मे होगा अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) बीते दिनों मिग-21 क्रेश हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर मोहित राणा अंतिम संस्कार आज चंडीगढ के सेक्टर 25 श्मशान घाट में होगा। मोहित हिमाचल के मंडी जिले के संधोल निवासी थे। मोहित 15 दिन पहले ही छुट्टियों के दौरान अपने पैतृक गांव संधोल आए थे। हालांकि मोहित का पूरा परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है। मोहित के पिता राम प्रकाश भी भारतीय सेना से कर्नल के पद से रिटायर हैं। विंग कमांडर की पत्नी और तीन साल की बेटी उनके साथ ही एयर फोर्स स्टेशन पर रहती थी।























