दिल्ली, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) टीम इंडिया के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने जिस आश्चर्यजनक तरीके से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का चुनाव लड़ने की सलाह दी है. हालांकि स्वामी ने ये नहीं कहा है कि धोनी को किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, “एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं किसी और चीज से नहीं. विषमताओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का प्रेरणादायक नेतृत्व करने की जो क्षमता उन्होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में जरूरत है, उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.”
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...