
मालेरकोटला पुलिस का बडा एक्शन
विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 13 घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) मालेरकोटला: एक बड़ी सफलता में, मालेरकोटला पुलिस ने आज सुबह-सुबह शहर भर में छापेमारी कर विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 13 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे कानून से बच रहे इन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह उर्फ गोपी, कुलदीप सिंह उर्फ कीपा, रिंकू पंडित, राजिंदर सिंह उर्फ पप्पू, राज कौर, करणवीर सिंह, परमजीत कौर, मोहम्मद, राशिद मोहम्मद इरशाद, शेनाज, रहमान उर्फ रामपू, फरीद अली और बिकर सिंह के रूप में हुई है।
एसएसपी मालेरकोटला हरकमल प्रीत सिंह खख ने मीडिया को बताया कि सभी सब डिवीजन डीएसपी की देखरेख में सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों ने सुबह 07 बजे से छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया, जो एक लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।
पीओ पर कार्रवाई मालेरकोटला पुलिस द्वारा शहर को उसके निवासियों के लिए सुरक्षित बनाने पर नए सिरे से भगोड़े अपराधियों को पकडऩे के विशेष ऑपरेशन का हिस्सा है। एसएसपी खख ने कहा, “हमारे शहर में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अपराधियों और असामाजिक समूहों के प्रति हमारी नीति बिल्कुल क्लियर है। इन गिरफ्तारियों को एक स्पष्ट अनुस्मारक के रूप में काम करना चाहिए कि अपराधी लंबे समय तक कानून से बच नहीं सकते।”





















