मान सरकार के पहले महीने का प्रदर्शन निराशाजनक कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई: तरुण चुग
मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रही: तरुण चुग
चंडीगढ़, 19 अप्रैल: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बयान जारी कर कहा कि पंजाब में आप की सरकार का पहला एक महीना पंजाब की जनता के लिए पूरी तरह से निराशाजनक, कानून व्यवस्था व जान माल की नजर से दहशत भरा रहा।
चुघ ने कहा कि खोखले और कपटपूर्ण वादे करके प्रचंड बहुमत से जीत कर आने के बाद मुख्य मंत्री भगवंत मान एवम उनकी पूरी कैबिनेट व सभी विधायक सातवे आसमान में पहुंचे हुए है।
चुग ने कहा की आप सरकार द्वारा “300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की घोषणा पंजाब के विभिन्न वर्गो में एक बड़ा विभाजन पैदा करेगी, चुग ने कहा की एक महीने में 300 यूनिट से अधिक की खपत करने वाले जनरल कैटेगरी के सभी परिवारों को पूरे बिल का भुगतान करना होगा, यह केवल एक क्रूर मजाक है जो आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ खेल रही है।”
चुग ने पंजाब के तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की जांच करने के आप सरकार के फैसले का भी मजाक उड़ाया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अर्थशास्त्र में बुनियादी सबक सीखने की जरूरत है। चुग ने कहा, “भगवंत मान को लगता है कि पूर्व सरकारों ने पूरा पैसा अपनी जेब में डाल लिया होगा। अब समय आ गया है कि वह पंजाब में वित्तीय अनुशासन लागू करे और फिजुल की हास्यास्पद घोषणाएं करने के बजाय पंजाब के लिए कुछ बेहतर काम करें।”
चुग ने कहा कि राज्य में गेहूं की खरीद ने किसानों को निराश किया है और राज्य में किसानों की आत्महत्या की ताजा घटनाओं ने पंजाब को झकझोरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “किसानों को राहत देने के लिए मान सरकार की यह पहली परीक्षा थी, लेकिन सरकार किसान समुदाय के हितों की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रही है।”