
मान सरकार के पहले बजट ने पंजाब की जनता से खेला कर दिया: तरुण चुग
भगवंत मान सरकार ने युवाओं किसानों , कर्मचारियों , व्यापारियों व उद्योगपतियों को हताश व निराश करने वाला पहला बजट पेश किया : चुघ
मान सरकार का पहला झूठी घोषणाओं वाला बजट : चुग
पंजाब की बेटियों को 1000 रुपए मासिक पर चुप क्यों: चुग
रेत – खनन – ट्रांसपोर्ट – लीकर माफिया के बदलाव पर बजट चुप क्यों: तरुण चुग
चंडीगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार के वित मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किये गए अपने कार्यकाल के प्रथम बजट को रोण्दा पंजाब का दस्तावेज करार देते हुये कहा की मान सरकार का बजट आप सरकार के पतन में आखिरी कील साबित होगा।
चुघ ने पंजाब सरकार के 1 लाख 55 हजार करोड़ के बजट प्रावधानों में पंजाब की महिलाओं को दिए जाने वाले एक हजार रुपए मासिक राशि का उल्लेख ना होने को मान व केजरीवाल का धोखा करार दिया।
चुघ ने कहा की भगवंत मान सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पंजाब के युवा बेरोजगारों , गृहणियों ,दलितों , शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाओं सहित अपने चुनाव घोषणा पत्र में हिमालय की चोटी से बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने के बाद अपने आज के बजट से पंजाब के सभी वर्गों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।
चुघ ने कहा की मान सरकार के असंतुलित बजट प्रावधानों से पंजाब के युवाओं , मजदूरों , किसानों , दलितों , महिलाओं , सरकारी कर्मचारियों समेत मध्यम वर्गी परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है।
चुग ने मान सरकार के पहले बजट को दिशाहीन, चुनाव में किए गए वादों के अतिरिक्त राहत तो छोड़ो पंजाब की 3 करोड़ जनता अपने जानमाल की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध न होने से विचलित हो रही है।





















