
मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता): संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हो रहा है. इसके एक दिन पहले यानि आज बुधवार को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा होगी। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।























