
मादक पदार्थ तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा’पर क्षेत्रीय सम्मेलन मे आज किया जायेगा इतने लाख किलोग्राम ड्रग्स नष्ट
नशा तस्करी व राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अहम बैठक शामिल होगे पंजाब सीएम भगवंत मान
बैठक में भारत के 10 राज्य होंगे शामिल
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर आज अहम बैठक होने वाली है और इस बैठक का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस अहम बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए भाग लेंगे। बता दें कि इस बैठक में भारत के 10 राज्य शामिल होंगे और सुबह 11 बजे यह बैठक शुरू होगी।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मादक पदार्थ तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा’पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन के दौरान शाह के नेतृत्व में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो द्वारा सभी राज्यों के मादक पदार्थ रोधी कार्य बलों के साथ समन्वय से देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 2,416 करोड़ रुपए मूल्य के एक लाख 44 हज़ार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थो को नष्ट किया जाएगा।





















