
माता मनसा देवी मे नवरात्र मेले को लेकर पंचकूला पुलिस ने तैयार किया मास्टर प्लान
पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों के साथ तैनात रहेंगे
पंचकूला, 31 मार्च (विश्ववार्ता): चंडीगढ के मनीमाजरा मे माता मनसाी देवी मंदिर मे चैत्र नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा को लेकर पंचकूला जिला पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में एक हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान रखेगी। इस बार खास बात यह है कि विशेष टीम के पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों के साथ तैनात रहेंगे।






















