
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बडी खबर
मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जारी की ड्रेस कोड
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बडी खबर सामने आ रही है कि नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है जिसके लिए मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ड्रेस कोड जारी की है।
श्राइन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी भवन में उचित वेशभूषा पहनकर आने का आग्रह किया है। ड्रेस कोड का नियम काफी पहले से बना हुआ है लेकिन इसे कभी सख्ती लागू नहीं किया गया।





















