
महिला वल्र्ड कप मे भारत व पाकिस्तान का महामुकाबला आज
जानिये भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) महिला टी20 वल्र्ड कप 2023 का महामुकाबला आज भारत व पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। स्मृति मंधाना का चोट के कारण मैच में खेलना तय नहीं है। दोनों टीमें पिछली बार एशिया कप में आमने-सामने हुई थी।भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम टी20 में 13 बार आमने सामने हुई है। टीम इंडिया ने 10 बार जीत हासिल की है, जबकि पाक को 3 बार जीत मिली है। पिछले 5 मैचों में चार बार भारत ने मुकाबला जीता है। टी20 विश्वकप के अंदर भी भारतीय महिलाओं का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। 6 में से 4 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।
आठवें संस्करण में आज केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में टूर्नामेंट की सबसे बड़ी मुक़ाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने मैदान पर हमेशा हाई-इंटेंसिटी ड्रामा मुक़ाबला खेला जाता है, जो हमेशा उम्मीद के मुताबिक ब्लॉकबस्टर होती है. दोनों टीमों के बीच टी-20 में इससे पहले 13 बार आमना-सामना हुआ है. कुछ दिन पहले ही दोनों ने टी20 एशिया कप 2022 में में खेली थी जिसमे पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से पराजीत की थी. लेकिन 13 में से 10 जीत के साथ भारत हमेशा पाकिस्तान पर हावी रही है. वही पाकिस्तान मात्र तीन बार भारत पर भारी पड़ी है।





















