महिला प्रीमियर लीग-2023 मुंबई इंडियस ने दिल्ली को हराया
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग-2023 मुंबई इंडियस ने दिल्ली को हराकर लीग में जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की है। मुंबई की टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके छह अंक हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। वह तीन मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके चार अंक हैं।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सायका इशाक, इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। हीली मैथ्यूज ने 32 रनों का योगदान दिया। नताली सीवर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।