
महिला प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जायंट्स हराया
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हरा दिया। यूपी को आखिरी 18 बॉल पर 53 रन की जरूरत थी। यूपी वॉरियर्ज ने 15.4 ओवर में 105 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 65 रन की जरूरत थी और जीत बहुत दूर नजर आने लगी। तब टीम की बैटर ग्रेस हैरिस क्रीज पर थीं। उन्हें सोफी एक्लेस्टन का साथ मिला। दोनों ने 19.5 ओवर तक बैटिंग की और 26 बॉल में 70 रन जोडक़र यूपी को जीत दिला दी।
टीम की बैटर ग्रैस हैरिस ने आक्रामक फिफ्टी जड़ी और यूपी को जीत दिला दी। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 59 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। गुजरात से किम गार्थ ने 5 विकेट लिए।





















