महिला प्रीमियर लीग 2023: आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग 2023 मे आज लीग के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना यूपी वॉरियर्ज से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया, जबकि यूपी वॉरियर्ज ने यह कारनामा गुजरात जाएंट्स के खिलाफ किया था। दिल्ली कैपिटल्स दो अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, जबकि यूपी वॉरियर्ज भी दो अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं, जबकि यूपी वॉरियर्ज की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हीली के हाथ है। जीत की लय को बरकरार रखने के लिए दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी।