
महिला दिवस के अवसर पर चंडीगए में लाल साड़ी मे साड़ी रन का हुआ आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई? पढिये
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ क्लब से साड़ी रन का आयोजन किया गया। महिलाएं लाल साड़ी पहनकर इसमें शामिल हुई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में सात वर्षों से विशेष आयोजन किया जाता रहा है।
बतां दे कि1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस या महिला दिवस, कामगारों के आंदोलन से निकला था, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर मान्यता दी।इस दिन को ख़ास बनाने की शुरुआत आज से 115 बरस पहले यानी 1908 में तब हुई, जब क़रीब पंद्रह हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली।उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम हों. तनख़्वाह अच्छी मिले और महिलाओं को वोट डालने का हक़ भी मिले.
एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एलान किया. इसे अंतरराष्ट्रीय बनाने का ख़याल सबसे पहले क्लारा ज़ेटकिन नाम की एक महिला के ज़हन में आया था।
क्लारा एक वामपंथी कार्यकर्ता थीं. वो महिलाओं के हक़ के लिए आवाज़ उठाती थीं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव, 1910 में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया था।





















