महिला टी-20 वर्ल्डकप-2023 :
साउथ अफ्रीका पहली बार महिला टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल मेंं
इंग्लैंड को हरा फाइनल में बनाई जगह
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) आखिरी ओवरों में अयाबोंगा खाका और शबनीम इस्माइल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अपनी धरती पर खेले जा रहे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 6 रनों से हराया.
रविवार को साउथ अफ्रीका का मुकाबला 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा, जिसने एक दिन पहले भारत को 5 रन से हराया था।केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर इंग्लिश टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन सारा ग्लेन और सारलोट डीन की जोड़ी शबनिम इस्माइल के ओवर में 6 रन ही बना सकी।