
महिला किसान यूनियन ने चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने का लिया फैसला
बीजेपी और कांग्रेस का विरोध रहेगा जारी: बीबी राजविंदर कौर राजू
बीजेपी पर संसद, सुप्रीम कोर्ट और देशवासियों से सच छुपाने का आरोप
चंडीगढ़ 30 जनवरी महिला किसान यूनियन ने पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। वहीं, किसान और श्रमिकों विरोधी भाजपा और कांग्रेस का विरोध भी जारी रहेगा।
यहां जारी एक बयान में महिला किसान यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार महिला किसान यूनियन द्वारा गैर-राजनीतिक रहते हुए किसी एक राजनीतिक दल का समर्थन करने के बजाय मतदाता को बेहतर उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान आंदोलन दौरान पंजाब के विधायकों और नेताओं द्वारा निभाई गई भूमिका, संघर्षरत किसानों की मांगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, पिछले पांच वर्षों के दौरान उनकी ईमानदार और जन-समर्थक छवि सहित किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए किए गए कार्य को वोट देना चाहिए।
बीबी राजविंदर कौर राजू ने स्पष्ट किया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त किसान मोर्चा के साथ लिखित समझौते करने के बावजूद किसानों की मांगों को पूरी न करने के कारण भाजपा का विरोध जारी रहेगा। इसी तरह पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और श्रमिकों की पूरी कर्जमाफी और गुलाबी सुंडी सहित प्राकृतिक आपदाओं के लिए मुआवजे का भुगतान न करने और किसानों की अन्य ज्वलंत मांगों को पूरी न करने के कारण कांग्रेस का समर्थन नहीं करेगी।
महिला किसान नेता ने चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से कहा कि अगर वे पंजाब को समृद्ध बनाना चाहते हैं तो राज्य में मुफ्त सामान, ड्रग्स और नोट के लालच में वोट खरीदने की गलत राजनीति से बचना चाहिए।
बीजेपी पर संसद, सुप्रीम कोर्ट और देशवासियों से सच छुपाने का आरोप
आम आदमी की जासूसी करने के लिए मोदी सरकार द्वारा इजरायल से पेगासिस स्पाइवेयर खरीदने के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स में हाल के खुलासे का जिक्र करते हुए महिला किसान नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने संसद, उच्चतम न्यायालय सहित देश के लोगों से सच्चाई छिपाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जासूसी उपकरण खरीदने के लिए फिलिस्तीन के प्रति दशकों से चली आ रही तटस्थ भारतीय विदेश नीति को उलट दिया था और फिलिस्तीन के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में इजरायल समर्थक वोट का आह्वान किया था।
बीबी राजविंदर कौर राजू ने ‘मिशन यूपी’ के लिए ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ के आह्वान का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि किसान और मजदूर विरोधी भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश में सभी किसान संगठन घर-घर जाकर लोगों को लामबंद करन ।





















