
महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हो जाये सतर्क
पीरियड्स के दर्द में महिलाएं न लें ये दवा; सरकार ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ, 10 दिसंबर (विश्ववार्ता) अगर आप भी दर्द से राहत पाने के लिए ‘मेफ्टाल स्पास’ दवा इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। खासकर वो लड़कियां और महिलाएं, जो पीरियड्स के दरमियान दर्द और ऐंठन से बचने के लिए मेफ्टाल का उपयोग ज्यादा करती हैं। दरअसल, ‘मेफ्टाल स्पास’ को लेकर भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने सेफ्टी अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि दर्द से आराम पाने के लिए ‘मेफ्टाल स्पास’ दवा का इस्तेमाल शरीर पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
आयोग ने जानकारी दी है कि, मेफ्टाल में मौजूद मेफेनैमिक एसिड खतरनाक साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकता है और मेफ्टाल के इस्तेमाल से इओसिनोफिलिया और सिस्टमैटिक सिंप्टम्स सिंड्रोम हो सकता है। आयोग ने ‘डॉक्टरों, मरीजों, उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे दवा मेफ्टाल स्पास के इस्तेमाल से जुड़े साइड इफेक्ट्स की संभावना पर बारीकी से नजर रखें। अलर्ट में आगे कहा गया कि अगर दवा खाने से आपको किसी तरह का रिएक्शन नजर आता है तो वेबसाइट – 222.द्बश्चष्.द्दश1.द्बठ्ठ – या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप www.ipc.gov.in – हेल्पलाइन के माध्यम से एक फॉर्म भरें और आयोग के तहत क्क1क्कढ्ढ के राष्ट्रीय समन्वय केंद्र को मामले की सूचना दें।
























