
महिलाएं हमारे समाज का गहना नीले कार्ड धारक महिलाओं को 2,000 रुपये मासिक पेंशन -गढ़ी
प्रीत नगर, चाचाेकी, जगतपुर जट्टां, भानाेकी, गुलाबगढ़ में चुनावी बैठकें कर बसपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
फगवाड़ा फगवाड़ा से शिअद-बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांवों और शहरी क्षेत्रों का अपना तूफानी दौरा जारी है। वे शहर और गांव के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं और अकाली-बसपा काे वोट करने की अपील की जा रही है। साेमवार व मंगलवार काे गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी ने गत दिवस प्रीत नगर, चाचाेकी, जगतपुर जट्टां, भानाेकी, गुलाबगढ़ का दौरा किया और लोगों के साथ चुनावी सभाएं कीं। जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार अकाली-बसपा गठबंधन के लिए लोगों द्वारा मिल रहा प्यार साबित करता है कि इस बार पंजाब में अकाली-बसपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गढ़ी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों द्वारा उन्हें जो प्यार दिया जा रहा है, उसे शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह लोगों से किए गए हर वादे को पूरा करने और फगवाड़ा को एक आदर्श शहर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पंजाब में अकाली-बसपा की सरकार बनने से नीले कार्ड धारकों के घर के मुखिया को महिलाओं को 2,000 रुपये मासिक पेंशन, खेतीबाड़ी के लिए डीजल मूल्य में 10 रुपये कटाैती, इंडस्ट्री के लिए 5 रुपए युनिट, छात्राें काे 10 लाख रुपए तक लाेन वाे भी ब्याज मुक्त हाेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए एससी स्काॅलरशिप योजना फिर से शुरू की जाएगी। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि फगवाड़ा में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी बनाया जाएगा ताकि फगवाड़ा के लोगों को इलाज के लिए जालंधर या लुधियाना नहीं जाना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में शिअद-बसपा सरकार के गठन के बाद राेजगार के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बनने के साथ ही पूर्व अकाली सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जाे वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था उन्हें पुन शुरु करवाया जाएगा। उद्योग मालिकों की सुविधा के लिए फगवाड़ा में एक फाेकल प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा और फगवाड़ा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। दोआबा में फगवाड़ा काे बेहतरीन शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गठबंधन प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी ने 20 फरवरी को चुनावी सभा के दौरान लोगों से शिअद-बसपा को वोट देने की अपील की।





















