
महाराष्ट्र में अब मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर नया बवाल शुरू
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र में अब मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है. उन्होंने कहा है कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को हटा लेना चाहिए।
। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी मजहब के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन हमें एक बात पर गौर करना होगा कि क्या जब मजहब का निर्माण हुआ था, तो क्या उस वक्त लाउडस्पीकर था। अगर आप प्रार्थना करना चाहते हैं, तो अपने घर पर करिए। ठाकरे ने आगे कहा कि मस्जिदों पर लगाए गए लाउड स्पीकर तुरंत बंद नहीं किए तो मस्जिद के सामने लाऊड स्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।





















