
महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार भीषण हादसा
हादसे में बस में सवार इतने लोग जिंदा जले
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर हुई, जिससे बस के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ और उसके अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई। हादसे में बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा, 38 यात्री जख्मी हुए हैं। बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। दुर्घटना सुबह 4:30 बजे की है। कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। महाराष्ट्र के ष्टरू एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है। घायलों को फ्री में इलाज करवाया जाएगा।





















