
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले मे दर्दनाक सडक हादसा
इतने लोगो की मौके पर ही हुई मौत
चंडीगढ 20 मई (विश्व वार्ता) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर-मूल मार्ग पर दर्दनाक सडक हादसा हुआ है जिसमे कम से कम 9 लोगो की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि हादसे की वजह ट्रक की तेज स्पीड बताई जा रही है. ये टक्कर डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी से लदे हुए ट्रक के बीच हुई है. टक्कर लगते ही ट्रकों में आग लग गई, जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई.





















