महाराष्ट्र और कर्नाटक में आईएसआईएस के कई ठिकानों पर छापेमारी
चंडीगढ, 10 दिसंबर (विश्ववार्ता) महाराष्ट्र और कर्नाटक के ग्रामीण इलाके में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस के जुड़े एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एनआईए ने 15 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस गिरोह ने महाराष्ट्र में थाने के पडघा गांव को आजाद इस्लामिक इलाका (अल-शाम) घोषित कर दिया था और यहां युवाओं को आईएसआईएस के खलीफा के प्रति वफादारी की शपथ भी दिलाई जाती थी। एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में गिरोह के 44 ठिकानों में छापा मारा।
एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस गिरोह के सरगना साकिब नचान को भी गिरफ्तार किया गया है। साकिब मुस्लिम युवाओं को पडवा गांव में बुलाता था और वहां उसे आईएसआईएस के खलीफा के प्रति वफादारी की शपथ (बैयत) दिलाता था। साकिब व अन्य आतंकियों के विदेश में बैठे आतंकी आकाओं के निर्देश पर काम करने के भी सबूत मिले हैं।






















