महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया संन्यास का ऐलान
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह अगले हफ्ते लेवर कप के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा कि ये मेरा आखिरी एटीपी इवेंट होगा. फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए अपने फैंस और खिलाड़ियों का आभार जताया है. फेडरर ने अपने करियर के सफर में प्रशंसकों और प्रतियोगी को धन्यवाद दिया और कहा कि 41 साल की उम्र में, उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है.लेवर कप का आयोजन अगले सप्ताह 23 से 25 सितंबर तक लंदन में होगा. उन्होंने कहा, ‘मेरी उम्र 41 साल है. मैंने 24 साल में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि टेनिस ने मेरे साथ और अधिक उदारता से व्यवहार किया है. और अब मुझे यह पहचानना होगा कि मेरे प्रतिस्पर्धी करियर के अंत का समय कब है.’