
नई दिल्ली. 24 फऱवरी (विश्व वार्ता) दुनिया के मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनके एजेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, वुड्स के पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हो गया है. यह कार दुर्घटना लॉस एंजिल्स में हुई, जब वुड्स अपनी कार रोलरोवर को ड्राइव कर रहे थे. लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वुड्स को इस कार में से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह दुर्घटना काफी भयानक थी.



















