
मनीष सिसोदिया के घर CBI छापेमारी के बीच CM केजरीवाल ने जारी किया मिस्ड कॉल नंबर
भारत को नंबर वन देश देखने वालों से की घंटी बजाने की अपील
मनीष सिसोदिया पर क्या बातें कीं
चंडीगढ, 19 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड को लेकर सिसायत गर्माई हुई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की दुनिया में चर्चा हो रही है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के बड़े अखबार ने भी मनीष सिसोदिया के शिक्षा मॉडल को बेहतर बताया है। उनके घर सीबीआई छापेमार रही है, क्योंकि कुछ लोगों को दिल्ली के शिक्षा मॉडल से परेशानी है। इस दौरान दिल्ली सीएम ने एक नंबर भी जारी किया। इस नंबर पर उन लोगों को मिस्ड कॉल करने की अपील की जो भारत को नंबर वन देश या सबसे शक्तिशाली देश बनते देखना चाहते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है लेकिन सीबीआई की एक टीम छापेमारी करने उनके आवास पर पहुंची है। यह पहली छापेमारी नहीं है। मनीष सिसोदिया पर पिछले 7 साल में कई बार छापेमारी की जा चुकी है| उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए गए थे। मेरे ऊपर भी, सत्येंद्र जैन पर, कैलाश गहलोत पर भी छापे मारे गए- लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्हें अब भी कुछ नहीं मिलेगा| सीबीआई अपना काम कर रही है, डरने की जरूरत नहीं है। हमें सीबीआई को अपना काम करने देना चाहिए, उन्हें हमें परेशान करने के लिए ऊपर से आदेश है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार का नाम लिए बिना कहा कि कितनी भी बाधाएं आएं लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से किया जा रहा काम रुकेगा नहीं|
बतादें कि, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने जो मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है| वह *9510001000* है| केजरीवाल ने कहा कि अब उन्हें भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है| दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है| इसीलिए वे यह नंबर जारी कर रहे हैं| भारत के लोग उनके साथ इस मिशन में इस नंबर के जरिये जुड़ें| केजरीवाल ने कहा कि कितनी भी अड़चने क्यों न आएं वह भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाकर रहेंगे|






















