पंजाब महिला कमीशन की मनीषा गुलाटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
यह महिला बनी महिला आयोग की चेयरपर्सन
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने काफी समय से खाली चल रहे महिला आयोग चेयरपर्सन के पद को भरने की दिशा में फैसला लिया है। आप की सीनियर नेता राज लाली गिल को महिला आयोग की चेयरपर्सन लगाया गया है। वह मनीषा गुलाटी की जगह लेगी। वह पार्टी की फाउंडर मेंबरों में से एक हैं। यह मामला पहले पंजाब एंड हरियाणाा हाईकोर्ट में होने की वजह से लटक गया था। हालांकि अब इस दिशा में कार्रवाई हुई है।
जानकारी के अनुसार मनीषा गुलाटी की जगह अब राज लाली गिल पंजाब महिला कमिशन के नए चेयरपर्सन होंगे। बताया जा रहा है कि राज लाली गिल आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं और वह आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रधान भी रह चुकी हैं।






















