
मनीमाजरा में शरारती तत्वों ने 25-30 कारों के शीशे तोड़े
मचा हडकंप, पुलिस की जांच पर उठाये जा रहे है सवालिया निशान
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) चंडीगढ़ के मनीमाजरा में आज सुबह सेक्टर-13 स्थित पार्क नंबर 8 के सामने पार्किंग में खड़े करीब 25-30 वाहनों के शीशे टूटे मिले। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की है। अन्य जानकारी के अनुसार सुबह देखा तो करीब 30 वाहनों के आगे व पीछे व साइड के शीशे टूट गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सभी कार मालिक अपने-अपने वाहनों के पास पहुंच गए और नुकसान देख पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए. किसी भी वाहन से कोई सामान चोरी नहीं हुआ लेकिन वाहनों को काफी नुकसान हुआ।





















