
मध्य प्रदेश में मगरधा रोड पर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) शहर में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी।इसके साथ ही घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उपचार निशुल्क किया जाएगा। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायलों की सूचना है। मौके पर सड़क पर यहां-वहां शव पड़े देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि 100 से अधिक लोग अभी भी इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। फैक्ट्री में रह-रहकर अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक दर्जन से अधिक मौतों की जानकारी मिल रही है। यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।





















