मध्य प्रदेश, 21 जुलाई, (विश्ववार्ता):मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल मे भर्ती थे उनके लिवर और किडनी फंक्शन में संक्रमण था और वे सपोर्टिव वेंटिलेशन पर थे।
बतां दे कि लालजी टंडन को 11 जून को मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी हालत अचानक खराब हो गई, उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपॉर्ट दिया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...