
मध्यप्रदेश मे 91 सीटों पर रुझान आए सामने
शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
रुझानों में छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस की 23 सीटों पर बढ़त
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि मध्यप्रदेश मे पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 91 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 42 और कांग्रेस भी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर अन्य आगे है। मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे 114 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा भाजपा को 109, बसपा को दो, सपा को एक और निर्दलीयों को चार सीटें मिली थीं। हालांकि, कांग्रेस ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं बनी रह सकी थी और ज्यातिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की।
हाल ही में देश के पांच राज्यों में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का जादू चलेगा या फिर कमल खिलेगा। इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। दोनों पार्टियों ने 17-17 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव हुए। पिछली बार जब विधानसभा चुनाव कराए गए थे, तब कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज की थी। भाजपा को 15, जेसीसी (जे) को पांच और बसपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।























