
मध्यप्रदेश मे वायुसेना का सुखोई-30 और मिराज क्रैश होने की खबर
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): मध्यप्रदेश मे सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश होने की खबर है। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। मुरैना जिले के पहाडग़ढ़ के जंगल में फाइटर जेट गिरने के बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहाडग़ढ़ के जंगल के लिए रवाना किया गयाष। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना पहाडग़ढ़ थाना इलाके के मानपुर ईश्वरा महादेव के जंगलों की है। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।























