
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 7वां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू हुई। यात्रा उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है। यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। यात्रा यथार्थ फ्यूचरिस्टिक स्कूल निनोरा में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकेगी। बताया जा रहा है कि रास्ते में राहुल बड़े जिनालय भी जाएंगे।





















