
मदर डेयरी ने आम आदमी को दिया जोर का झटका
चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता) मदर डेयरी ने एक बार फिर आम आदमी को जोर का झटका दे दिया है। मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें कल लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।





















