
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों सम्पन्न
मतगणना की शुरुआत में ही वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग पर कल सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता) पांच राज्यों में कल विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। लेकिन इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मतगणना की शुरुआत में ही वीवीपैट पर्चियों के मिलान की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में बुधवार यानि कल सुनवाई करेगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।





















