
मणिपुर मे दो युवतियों को सडक़ पर नंगा घुमाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट भडक़ा
सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे: चीफ जस्टिस
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के मामले मे पूरा देश आक्रोश से भर गया है हर जगह वीडियो को देखकर लोगो का गुस्सा फूटने लगा है वही अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बडा बयान सामने आया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ वह पूरा तरह अस्वीकार्य है। सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे।
सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि हम सरकार को थोड़ा समय दे रहे हैं। अगर आगे जमीन पर कुछ नहीं होता है तो हम खुद कार्रवाई करेंगे।























