
मंहगाई को लेकर आज पंजाब कांग्रेस चंडीगढ मे करेगी हल्ला बोल
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान नवजोत सिद्धू की अगुवाई में राज्य भर से कांग्रेसी जुटेंगे। यह प्रदर्शन कांग्रेस भवन में किया जाएगा। इसके लिए सभी कांग्रेसियों को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ बुलाया गया है। कांग्रेस इससे पहले जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रही थी।





















