
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गोदाम मालिकों और राइस मिल्लर्स एसोसिएशन के साथ की अहम बैठक
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुख्य क्षेत्रों को मज़बूत करने वाली विचारधारा को मुख्य रखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज गोदाम मालिकों और राइस मिल्लर्स एसोसिएशन के साथ अनाज भवन में मुलाकात की। दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए मंत्री ने उनकी माँगों को उच्च स्तर पर उठाने के अलावा सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्री गुरकीरत किरपाल सिंह और निदेशक श्री अभिनव त्रिखा भी उपस्थित थे।





















