
पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया एक और बड़ा ऐलान
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय खोला जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान बिना किसी परेशानी के किया जा सके. मुख्यमंत्री ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचकर पहले ग्राम मुलोवाल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में माथा टेका और फिर बड़ा ऐलान किया.























