मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा पत्रकार की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त
चंडीगढ़, 24 जनवरी(विश्व वार्ता) पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने संगरूर जिले के भवानीगढ़ से ‘आज़ाद सोच’ अखबार के पत्रकार इकबाल ख़ान की असमय मृत्यु पर गहरे दुख का इज़हार किया है। पत्रकार इकबाल ख़ान बीते कल एक सडक़ हादसे में बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए थे और आज पटियाला के एक अस्पताल में गंभीर ज़ख़्मों को न सहते हुए वह दम तोड़ गए। वह 46 वर्षों के थे और उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और बेटी हैं।
पीडि़त परिवार और सगे-संबंधियों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने परमात्मा को दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी और डायरैक्टर सोनाली गिरि ने भी इकबाल ख़ान की असमय मृत्यु पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।























