
मंडी जिला की दुर्गम ग्राम पंचायत धनयारा में देर शाम बादल फटा
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता): मंडी: मंडी जिला की दुर्गम ग्राम पंचायत धनयारा में देर शाम बादल फटा गए, जिस कारण दोगरी, हाड़ाबोई और करला गांव के लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ के पानी में बह गई। दोगरी में दो गाडिय़ां भी पानी में बह गई। यहां कुछ दुकानों को भी बड़े बड़े पत्थर गिरने से नुकसान हुआ।
बादल फटने के बाद हाड़ाबोई में गौशाला क्षतिग्रस्त होने के बाद एक गाय की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गाय को रेस्क्यू किया गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने देर रात तक करीब 4 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।























