
भ्रष्टाचार मामले मे जेल मे बंद आईएएस संजय पोपली को हाईकोर्ट से मिली बडी राहत
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में जेल में बंद चल रहे आईएएस अधिकारी संजय पोपली को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बडी राहत मिली है, उन्हें बेटे की पहली बरसी और बीमार पत्नी की देखरेख के लिए हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ छह दिन के लिए जमानत दी है। वह 23 से 28 जून तक जमानत पर रहेंगे।
29 जून को उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा। हालांकि जमानत की समय अवधि में वह शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। साथ ही उन्हें पुलिस को अपना फोन नंबर भी शेयर करना होगा। अगर वह किसी भी तरह का नियम तोड़ते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विजिलेंस ब्यूरो ने गत साल 21 जून को उन्हें करनाल निवासी एक ठेकेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी।























