
भोपाल मे इंसानियत हुई शर्मसार
स्कूल ड्राइवर ने नर्सरी की मासूम बच्ची से किया रेप
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल से इंसानियत और मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के एक नामी प्राइवेट स्कूल की बस में ड्राइवर द्वारा स्कूल की बच्ची के साथ रेप किया गया। बच्ची की उम्र करीब साढ़े तीन साल है। वह नर्सरी में पढ़ती है। फिलहाल, माता-पिता ने स्कूल में शिकायत देने के साथ पुलिस को शिकायत दी है बताया जाता है कि, पुलिस ने भी मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए स्कूल बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है ड्राइवर दो बच्चियों का पिता है।





















