भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर : भोजपुरी सिंगर पर लाइव शो में चली गोली
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका निशा उपाध्याय भी हुई जिन्हें एक प्रोग्राम के चलते गोली लग गई।फेमस सिंगर निशा उपाध्याय लाइव इवेंट में गोली लगी है इस घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले निजी हॉस्पिटल और फिर वहां से पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब गायिका का इलाज चल रहा है।
बता दें निशा सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। पॉपुलर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने बेहद कम वक्त में काफी शोहरत और नाम कमाया है और इतना ही नहीं उनके भोजपुरी गानों के काफी लोग दीवाने हैं।