
भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार लेंगे गुजरात के सीएम पद की शपथ
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (विश्व वार्ता): बीजेपी नेता भूपेंद्र पटेल आज लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे. गांधीनगर में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दोपहर 2 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद में रोड शो किया





















