
भूकंप के तेज झटको से हिला ईरान, मचा हडकंप
इतने लोगो की मौत व घायलो की संख्या मे हो सकता है और इजाफा
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) भूकंप के तेज झटके से ईरान की धरती हिल गई जिस कारण हर जगह हडकंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए घरो से बाहर मैदानी इलाको मे आ गये। ईरान में आये रात को भूकंप से भारी तबाही मची है यहां भूकंप में सात लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हो गए। ईरान की आईआरएनए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में यह भूकंप आया था। भूकंप की वजह से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 440 घायल बताए जा रहे हैं।





















