
भीषण सडक़ हादसे में अमेरिका में तीन पंजाबियों की मौत
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता)बडी खबर आ रही है कि अमेरिका में एक भीषण सडक़ हादसे में तीन पंजाबियों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वाले तीनो एक ही परिवार के है।
मृतकों की पहचान पूर्व तहसीलदार बलजीत सिंह की पत्नी बीबी बलवीर कौर, उनकी बेटी प्रीत जीत कौर और अजीत सिंह राणा के रूप में हुई है। यह खबर मिलते ही रुडक़ी कलां में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार के साथ इलाके के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। बीबी बलवीर कौर एक प्रमुख कांग्रेस महिला और पूर्व ब्लॉक कमेटी सदस्य थीं।





















