
भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटा, कुल इतने लोगों की मौत से मचा हडकंप
सीएम ने की मदद की घोषणा
चंडीगढ़, 29 फरवरी (विश्ववार्ता): जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बड़झर घाट में बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 घायल हो गए। रात में पुलिस तक जानकारी विलंब से पहुंची।इसी के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे। पिकअप वाहन 20 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।





















