
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपियों की जेल मे पिटाई
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गत दिनो हमला करने वाले आरोपियों को पकड कर जेल मे बंद कर दिया गया था वही अब खबर हेै कि हमलावरों पर जेल में हमला करने के आरोप में यूपी के दो जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महानिदेशक, जेल, एस.एन. साबत ने पुष्टि की कि दो जेल वार्डर नरेश कुमार वर्मा और करणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों वार्डरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है, इसके साथ ही मुजफ्फरनगर जिला जेल के अधीक्षक को घटना की जांच करने को कहा गया है।





















