
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हमले के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान आया सामने
कहा चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा देगी यूपी सरकार
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) ‘भीम आर्मी’ संगठन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बडा बयान सामने आया है उन्होने कहा है ‘भीम आर्मी’ संगठन के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के हमलावर शीघ्र पकड़े जाएंगे और राज्य सरकार उनको सुरक्षा देगी। उन्होने कहा हर स्थिति में राज्य के एक-एक अपराधी को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।” उन्होंने दावा किया कि चंद्रशेखर पर हमला करने वाले अपराधी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।
गौरतलब है कि ‘भीम आर्मी’ संगठन के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम को देवबंद में कार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था।























