भारी हंगामे के बीच CM भगवंत मान ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्ववार्ता) बीजेपी पर ‘ऑपरेशन लोटस’ की कोशिश के आरोपों के बीच भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर मुर्दाबाद के नारे लगाए जिसके बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने कांग्रेस विधायकों को बाहर करने का फरमान सुनाया। भारी हंगामे के बीच विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के ‘ऑपरेशन लोटस’ का समर्थन कर रही है। इसी के साथ एक दिवसीय विधानसभा सत्र 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।
























